Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2022। देर रात शेरुणा से 3 किलोमीटर दूर पूनरासर मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 2 युवाओं ने अपने प्राण गवां दिए है। शेरुणा एसएचओ रामचंद्र ढाका टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ढाका ने बताया कि मोटरसाइकिल पर एक ही परिवार के तीन युवक 23 वर्षीय विक्रमसिंह, 22 वर्षीय आसूसिंह, 17 वर्षीय कालूसिंह निवासी झंझेऊ सवार थे। युवक पूनरासर से शेरुणा की ओर आ रहें थे और सामने आ रही एक पिकअप से टक्कर हो गई। तीनों युवाओं को पुलिस ने पीबीएम पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने आसूसिंह व कालूसिंह को मृत घोषित कर दिया व विक्रमसिंह घायलावस्था में ट्रोमा सेंटर में भर्ती है। परिजनों ने शेरुणा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गांव में इस खबर से मातम पसर गया है और नौजवानों की मौत से माहौल गमगीन है।