Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर के शिवालय बास निवासी 19 वर्षीय युवक गोपीचंद पुत्र रायचंद नाई ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे पटरियों पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक पांच भाई बहनों में तीसरे नबंर पर था। उसके इस आत्मघाती कदम से उसके दो भाई व दो बहनें हैरान है। परिवार व परिजन सकते में है और घर में मातम पसर गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। राजलदेसर पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर ली गई व मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गांव के ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था और वह गुरूवार को ही अपनी भुआ के यहां राजलदेसर गया था। शुक्रवार सुबह वह करीब 10 बजे भुआ के घर से निकला और परसनेऊ रेलवे ट्रेक के पास ट्रेन के आगे आ गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक के आत्मघाती कदम से परिजन सकते में है और भाई बहन हैरान है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटरियों पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई।