Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितबंर 2020। गांव सातलेरा के दो नौजवान सोमवार देर शाम बीकानरे के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनमें एक युवक सीताराम असमय काल का ग्रास बन गया। 17 वर्षीय नौजवान की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया और पूरा गांव गमगीन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश मेघवाल आईशर कम्पनी में मेकेनिक का कार्य करता है। सोमवार शाम रमेश किसी काम से बीकानेर जा रहा था और छोटे भाई सीताराम को भी साथ लेलिया। बीकानेर के पेमासर के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक टैक्सी से भीषण टक्कर हुई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात सीताराम ने ट्रोमासेंटर बीकानेर में ही दम तोड़ दिया व रमेश अभी भी जिदंगी की जंग लड़ रहा है। ग्रामीण रमेश के स्वस्थ होने की प्रार्थनाऐं कर रहें है।
सीताराम के लिए रोया पूरा गांव
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी अस्पताल में कार्यरत बृजलाल मेघवाल का पुत्र सीताराम विज्ञान विषय का होनहार छात्र था और डॉक्टर बनने का ख्वाब लिए ही दुनिया को अलविदा कह गया। गांव के गौरीशंकर तावणियां ने बताया कि तीन भाईयों में सबसे छोटा सीताराम मिलनसार स्वभाव के कारण पूरे गांव का चहेता था। सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेता था। डॉक्टर बन कर गरीब की सेवा करने की बात दोस्तों से कहता था। नौजवान पुत्र की मृत्यु से सीताराम की माता रोरो कर बेहोश है और पिता भी बेसुध होकर एक पुत्र की जान बचा लेने की गुहार लगा रहें है। पूरे गांव में हर किसी की आंखे नम है और ग्रामीण परिजनों को ढ़ाढस बंधा रहें है।