Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2025। 17 वर्षीय नाबालिग तीन दिन से लापता है और उसके परिजनों ने एक नामजद युवक के खिलाफ उसे ले जाने का आरोप लगाते हुए युवती को ढूंढ लाने की गुहार पुलिस से लगाई है। लापता युवती गांव जैतासर की रोही में बनी ढाणी में रहती है। 17 जून की दोपहर उसकी भुआ राशन लेने जा रही थी। तभी युवक राजूराम नायक आया और भुआ को धूप में परेशान नहीं होने की बात कहते हुए युवती को उसके साथ भेज देने व उसे दुकान से राशन दिलवाकर वापस खेत छोड़ देने की बात कही। आरोपी युवक युवती को बाइक पर बिठाकर ले गया और बहुत देर तक नहीं लौटे। परिजनों ने युवक को कई बार फोन लगाए पर उसका फोन लगातार ऑफ आ रहा है। युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने उसकी तलाश करने की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी गई है।