Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में इसी वर्ष प्रारम्भ हो रहें कन्या महाविद्यालय में 167 छात्राओं का प्रवेश हो गया है। कन्या महाविद्यालय के बी.ए. प्रथम वर्ष की फाइनल सूची आज आ गई है। प्रवेश प्रभारी डॉ इंदिरा गोस्वामी ने बताया कि महाविद्यालय में सामान्य प्रवेश की कटऑफ 86.80 प्रतिशत अंक रही है। पी.एच.श्रेणी में कटऑफ 82.40 प्रतिशत, ई. डब्ल्यू.एस. की कटऑफ 74.40 प्रतिशत, ओ.बी.सी. कटऑफ 82.80 प्रतिशत, एससी कटऑफ 69.20 प्रतिशत अंक पर रही है। बता देवें अभी अगली वेटिंग लिस्ट आने की भी पूरी संभावना है क्योंकि यहां एसबीसी व एसटी श्रेणी में एक भी आवेदन नहीं आने से 33 सीटें खाली है जिसे अन्य वर्गों में दिया जा सकता है। ईडब्ल्यूएस की सीटों पर प्रवेश पहले ही दे दिया गया है। बता देवें महाविद्यालय में इतिहास व राजनीति के व्याख्याताओं का पदस्थापन भी हो गया है।