Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2022। बीकानेर जिले में कोरोना के आंकड़े लगातार नीचे गिर रहें है और ये कोरोना के थमते कदमों का राहत भरा संकेत है। आज जिले की पहली सूची में 157 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है और इनमें श्रीडूंगरगढ़ में 6 संक्रमित सामने आए है। सभी 6 ग्रामीण क्षेत्र से है तथा गांव सुरजनसर में 4 तथा गांव शेरुणा में 2 संक्रमित रिपोर्ट हुए है। सुरजनसर में 34 वर्षीय व 45 वर्षीय महिलाएं तथा 18 व 20 वर्ष के दो युवा पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। गांव शेरुणा में एक 20 वर्षीय युवती व एक 60 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आये है। बता देवें लगातार ग्रामीण इलाकों में संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में ग्रामीणों को सचेत होना होगा तथा गांव में सभी मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करते हुए गाइडलाइन की पालना के प्रति जागरूक होवें।