





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। गत एक सप्ताह में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के गांवो से नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा और कुल तीसरी घटना सामने आई है।
क्षेत्र के एक गांव से श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे पिता ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे वह नींद से जागा तो देखा उसकी 15 वर्षीय पुत्री ढाणी में नहीं थी। जब वह बाहर आया तो उसे खेत की सींव के पास युवती के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसी के गांव का एक युवक बालिका के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पिता ने उसे हटाया तो देखा उसकी पुत्री के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई थी। वह गाड़ी मिलते ही दोपहर 12 बजे पीड़िता को उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचा। उसे यहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहां से बालिका का उपचार करवाकर बुधवार को वह लौटा तो थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह ने शुरू कर दी है।
ज्ञात रहें दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामलो में नाबालिग की पहचान संबंधी नाम, पता, फोटो, परिवार का विवरण, स्कूल या पड़ोस का विवरण देना, आरोपी की जानकारी देना जिससे पीड़िता की पहचान हो, दंडनीय अपराध है।





