Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव तोलियासर की रोही में एक किसान पुत्र करंट की चपेट में आने से अकाल मौत का शिकार हो गया।
गांव कितासर भाटीयान निवासी परमेश्वर लाल पुत्र भंवरलाल जाट तोलियासर की रोही में खेत काश्त कर रहा है। इसी खेत में शुक्रवार शाम को करीब 4 बजे परमेश्वरलाल का पुत्र 15 वर्षीय लालचंद कुंए की पाईप बदलने के लिए केबल बाहर निकालते हुए करंट की चपेट में आ गया। जिससे किशोर की मौत हो गई। एसआई मोहनलाल ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी और शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।