Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज 26 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है इनमें 15 से 18 वर्षीय बच्चों को केवल 9 स्थानों पर कोवैक्सिन के डोज लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी और गांव मोमासर में 18+ व 15+ के साथ बूस्टर डोज लगाए जाएंगे। गांव सत्तासर केऊ, लिखमीसर दिखणादा, राजेडू, कल्याणसर पुराना, जाखासर नया, बापेऊ में 15+ को टीके लगेंगे। गांव इंदपालसर गुसाईंसर, टेऊ, गोपालसर, लखासर, पुंदलसर, गुसाईसर बड़ा, पूनरासर, रिड़ी, बाना, बरजांगसर, संमन्दसर, लाखनसर, ऊपनी, कल्याणसर नया, कितासर में 18+ को टीके लगेंगे। वहीं बूस्टर डोज गांव इंदपालसर गुसाईंसर, टेऊ, गोपालसर, लखासर, पुंदलसर, गुसाईंसर बड़ा, पूनरासर, रिड़ी बाना, बरजांगसर, केऊ, लिखमीसर उत्तरादा, समंदसर, लाखनसर, ऊपनी, कल्याणसर नया, कितासर में 20, 30, 40, 50 की संख्या में लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में नागरिक मास्क आवश्यक रूप से पहने व टीकाकरण जरूर करवाए।