Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
A7
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। शिक्षा विभाग के कैलेण्डर अनुसार अब पुरे राज्य में गुंजती हुई हुटिंग के बीच में खिलाड़ियों के दमखम की परीक्षा होनी है और इस खेलकुद परीक्षा महोत्सव का रंग श्रीडूंगरगढ़ में चढ़ेगा जब यहां शिक्षा विभाग द्वारा 7 खेलों की 15 जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न खेलों को तीन समूहों में बांटा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी गजांनद सेवग ने बताया कि शुरूआत तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं से होगी एवं क्रिकेट की प्रत्येक तहसील पर तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के बाद ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश मिलेगा। श्रीडूंगरगढ़ में आगामी 27 से 30 अगस्त तक तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के ब्राईट फ्युचर स्कूल के तत्वाधान में आयोजित होगी। इसी प्रकार प्रथम समूह की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में 31 अगस्त से 4 सितम्बर तक कबबड़ी 17 वर्ष छात्रा का आयोजन जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में, कब्बड़ी छात्रा 19 वर्ष का आयोजन रामावि माणकरासर में होगा। इसके बाद द्वितीय समूह की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 8 से 12 सितम्बर तक आयोजित होगी। इनमें से खोखो छात्रा 19 वर्ष राउमावि लखासर में, खोखो छात्र 17 वर्ष आदर्श स्कूल गुंसाईसर बड़ा में, हैंडबाल छात्रा 17 एवं 19 वर्ष दोनो सेसामूं स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में होगी। इसके बाद तृतीय समूह की प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 से 19 सितम्बर के तक होगा। इनमें वालीवाल छात्रा वर्ग की 17 एवं 19 वर्ष की प्रतियोगिताएं राउमावि लिखमीसर उतरादा में,  साफ्टबाल छात्र 17 एवं 19 वर्ष राउमावि सांवतसर में, रग्बी फुटबाल छात्र 17 एवं 19 वर्ष की प्रतियोगिताएं राउमावि दुलचासर में एवं रग्बी फुटबवाल छात्रा वर्ग की 17 एवं 19 वर्ष भवानी शिक्षण संस्थान बींझासर में आयोजित होगी। श्रीडूंगरगढ़ में 7 खेलों की कुल 15 जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होनी है। क्षेत्र के विभिन्न आयोजक विद्यालयों द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है एवं क्षेत्र के स्कूली खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों में भी इनको लेकर जोरदार उत्साह देखा जा रहा है।