Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-18 at 17.11.53
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। धनतेरस के दिन किए गए पुण्य को अक्षय माना जाता है। शनिवार को गांव लिखमादेसर में शंकरलाल ज्याणी की पुण्यतिथि पर 135 रक्तदाता युवाओं ने अक्षय पुण्य कमाया है। संत सोमनाथजी महाराज के सान्निध्य में राउमावि के प्रांगण में ज्याणी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में गांव की युवा शक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और रक्तदान किया। आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी सहित अनेक मौजिज लोगों ने ज्याणी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। पीबीएम अस्पताल के डॉ कुलदीप मेहरा की टीम ने रक्त संग्रहण किया। आयोजकों ने टीम का सम्मान कर आभार जताया। अनेक युवाओं ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। ज्याणी परिवार ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत सोमनाथजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, सरपंच प्रतिनिधि सहित गांव के अनेक मौजिज लोग हुए शामिल 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजकों ने रक्तसंग्रहण टीम का किया अभिनदंन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता ने शिविर में पहुंचकर बढ़ाया रक्तदाता युवाओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता ने रक्तदान को बताया मानवता के हित में किया गया योगदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ गांव के युवा रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।