Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। मंगलवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत इन्दपालसर सांखलान में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याएं उठाते हुए त्वरित समाधान करवाने की मांग उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल से की। ग्रामीणों ने गांव में ट्यूबवेल के अवैध कनेक्शनों के कारण घरों में पेयजल आपूर्ति में होने वाली समस्या का समाधान करने, गांव से 11 केवी लाइन को गांव से बाहर करवाने, मेघवालों का मोहल्ला इन्दपालसर हिरावतान में विद्युत आपूर्ति में वोल्टेज की समस्या के कारण एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगवाने, प्रार्थी मुनीराम ने पीएम आवास योजना में अंकित गलत नंबर को सही करवाने, इन्दपालसर राईकान से धर्मास जाने के लिए कच्चा रास्ता को खुलवाने, ट्यूबवेल के पाइप बदलवाने, विद्युत सप्लाई लाईन के क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाने, ढीले तारों को सही करवाने, की मांगें मुख्य रूप से उठाई। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए समस्याओं के निस्तारण की बात कही। चौपाल में तहसीलदार कुलदीप मीणा, विकास अधिकारी मनोज धायल सहित बिजली पानी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मित्तल ने भीषण गर्मी के मौसम में चिकित्सा स्टॉफ को स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओआरएस घोल व आवश्यक मेडिसिन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।