Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2025। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण एवं दिव्यांगजनों के लिए एडीप योजना के अंतर्गत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के चिन्हीकरण के लिए शनिवार को पंचायत समिति परिसर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो से बुजुर्ग व दिव्यांग पहुंचे। शिविर में कुल 111 लोगों का चिन्हीकरण किया गया जिसमें 75 बुजुर्ग व 36 दिव्यांगो का चिन्हीकरण किया गया है। शिविर में विभाग के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार मांडिया मौजूद रहें। मांडिया ने बताया कि सुनने की मशीन, चश्मा, छङी, कृत्रिम दांत, व्हील चेयर, स्मार्ट फोन, कृत्रिम हाथ पैर इत्यादि सहायक उपकरणों के लिए डॉक्टरी सलाह से बुजुर्गों व दिव्यांगों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों व दिव्यांगों के जीवन को कुछ सरल बनाने के लिए योजना के तहत क्षेत्र के 111 लोगों को लाभ मिल सकेगा। आगामी दिनों में इनके उपकरण बन कर आएंगे तो उपकरणों का वितरण किया जाएगा। शिविर में चिकित्सा विभाग से डॉ ललित पांडिया, सूचना सहायक सुभाष भादू, पूजा स्वामी, छात्रावास अधीक्षक राकेश सारण सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहें व शिविर में अपनी सेवाएं दी।