Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2024। देराजसर के चोपड़ा सती दादी ट्रस्ट भवन में दिवंगत मूलचंद भादू की दूसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में 105 यूनिट रक्तदान हुआ व सभी रक्तवीरों को आयोजक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने बताया कि शिविर के उद्घाटन सत्र में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरिराम बाना, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, डूंगर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुडिया, श्यामसुंदर आर्य, श्रवण भांभू, कामरेड अशोक शर्मा, लालाराम सारण सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी मौजिज लोगों ने रक्तदाता युवाओं का हौसला बढ़ाया। पीबीएम अस्पताल द्वारा गठित टीम के सीनियर मेडिकल ऑफिसर कालूराम मेघवाल की टीम ने सेवाएं दी। नवयुवक मंडल, देराजसर के रवि बुच्चा, प्रेम भादू, शिवलाल भादू, रेवंतराम भादू, शीशपाल भादू, अशोक सुथार, ओमप्रकाश लेघा, रामनिवास शर्मा, सुभाष स्वामी, टोडरमल सियाग, भेराराम सेन, शंकरलाल भादू आदि कार्यकर्ता शिविर में व्यवस्था बनाए रखने में जुटें रहें। वहीं पूर्व सरपंच दानाराम भादू सहित भादू परिवार ने सभी का आभार जताया।