Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसबंर 2023। आज क्षेत्र के प्रसिद्ध भैरव मंदिर बिग्गा व तोलियासर में धूमधाम से भैरवाष्टमी मनाई गई। दोनों जगहों पर भैरव बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर की भव्य सजावट की गई और दिन भर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांवो सहित बीकानेर, चुरू सहित अनेक स्थानों से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे व अपनी मन्नतें मांगी। बिग्गा में सुबह विधि विधान से ज्योत आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा को चुरमे व लड्डुओं का भोग लगाकर तेल चढ़ाया। श्रीडूंगरगढ़ में भी भैरव मंदिरों में खासी रौनक रही और भक्तों ने बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

तोलियासर में 101 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, पहुंचे विधायक भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
श्री भैरव भक्त मंडल द्वारा तोलियासर दरबार में जागरण का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु अलसुबह तक भजनों पर झूमे। बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया जो आज सभी भैरव भक्तों के सोशल आकउंट से शेयर किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाई और अपनी मन्नतें मांगी। मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 101 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। पीबीएम की टीम ने रक्त संग्रहण किया। विधायक ताराचंद सारस्वत भी तोलियासर पहुंचे और बाबा के दर्शन कर रक्तदाता युवाओं का हौसला बढ़ाया। मंदिर में दिनभर भंडारा चला और आज रात भी भैरव अष्टोत्तर शतनाम जप किया जाएगा। बुधवार सुबह 4 बजे रूद्राभिषेक के साथ बाबा का श्रृंगार किया जाएगा।