Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। निजी चिकित्सालय तुलसी सेवा संस्थान में गुरुवार को निःशुल्क हड्डी और जोड़ परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया इस शिविर में डॉ. मोहित बंसल द्वारा सेवाएं दी गई और सुबह 9:30 बजे से मरीज आने शुरू हो गए थे और दोपहर 2बजे तक 102 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान मरीजों ने तुलसी सेवा संस्थान द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में की जा रही सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया ने कहा कि शीघ्र ही अस्पताल में नेत्र समस्याओं से निजात पाने के लिए चिकित्सकीय सेवाएं भी संस्थान द्वारा शुरू कर दी जाएगी। मंत्री सीए धर्मचंद धाड़ेवा ने बताया कि संस्थान में मॉड्यूलर ओटी के द्वारा सभी तरह के ऑपेरशन शुरू किए गए हैं। जिसके कारण मरीजों को उचित दरों पर शल्य चिकित्सा का लाभ मिलेगा।