Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2021। क्षेत्र के एक किसान के खेत में से कृषि कुओं के लिए गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन के 7 खंभे लगे है और सभी 7 बुरी तरह से जर्जरावस्था में है। इन पोलों की शिकायत किसान सहित सरपंच ने विभाग को कर दी है संभवत विभाग भी लापरवाही के आलम में किसी हादसे के इंतजार में है। आए दिन हो रहें हादसों की कड़ी बढ़ी तो पूरा क्षेत्र सवाल खड़े करेगा कि हादसे का जिम्मेदार कौन.? सातलेरा जीएसएस से निकलने वाली कृषि लाइन में 12 पोल लगातार क्षतिग्रस्त है और इनमें से 7 पोल किसान मानाराम जाखड़ के खेत में खड़े है। जाखड़ ने उखड़े स्वर में कहा कि कई बार शिकायत दर्ज करवा दी है परन्तु खेत में मौत खड़ी है और हादसे के साए में मेरा परिवार दहशत के साथ रह रहा है। बता देवें जाखड़ का पूरा परिवार खेत में ही निवास करता है तथा कृषि कार्यों में ही संलग्न है। जीएसएस कार्मिक हरिप्रसाद ने बताया कि इस लाइन के 12 पोलों की स्थिति नाजुक है जिनकी रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को भिजवा दी गई है। सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने बताया की विभाग को इस संबंध में लिखित में सूचना 4 अक्टूबर 2021 को दे गई है। गांव कई जागरूक ग्रामीण भी इस संबंध में चर्चा कर रहें है कि अगर कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा.? बता देवें कृषि कुआं मय खेत में मानाराम परिवार सहित रहता है व यहीं कामकाज करता है। श्रीडूंगरगढ़ विद्युत विभाग के एइएन सुरेश भार्गव ने इस संबंध में कहा कि क्षेत्र में लगातार जर्जर हालत के विद्युत पोल बदले जा रहें है तथा कार्य पोल की उपलब्धता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं पोल के हालात अधिक खराब है तो विभाग के अभियंता मौके की रिपोर्ट करते है और उस आधार पर उन्हें प्राथमिकता के साथ कार्य में लिया जाता है। शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई कर उनपर एक्शन लेकर निरंतर काम किया जा रहा है।