Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 29 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ के दानदाता परिवारों द्वारा क्षेत्र से बाहर भी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कालूबास निवासी चुन्नीदेवी पत्नी स्व. भंवरलाल सोमाणी ने शेरपुरा, महाजन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 5 बीघा भूमि दान की।
सोमाणी परिवार की मौजूदगी में सोमवार को शेरपुरा में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने लोकार्पण किया। करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण अवसर पर मंत्री गोदारा ने सोमाणी परिवार के योगदान की सराहना करते हुए आभार जताया। गोदारा ने कहा कि दानदाता के सहयोग से निर्मित यह अस्पताल शेरपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज के दानदाताओं ने सदैव सार्वजनिक एवं जनहित के कार्यों में सहयोग देकर सेवा की मिसाल कायम की है। मंत्री ने अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर दानदाता सोमाणी परिवार के नाम के शिलालेख लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि जनहित के कार्यों में सहयोग के लिए अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें। इस दौरान मंच पर सोमाणी परिवार का सम्मान किया गया। सोमाणी परिवार ने मानवता की सेवा में सहयोगी बनने का मौका मिलने को परिवार का सौभाग्य बताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।