Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2023। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया में आज से रात्रिकालीन कबड्डी टूर्नामेंट प्रारंभ होगा। ग्रामीणों द्वारा मास्ता दादा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जाखासर रोड की ओर स्थित मैदान पर किया जाएगा। युवा स्वयंसेवकों की टीम प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। प्रतियोगिता का उद्घाटन करने अनेक जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे तथा सरपंच जेठीदेवी द्वारा सभी का स्वागत किया जाएगा। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 11 हजार नगद, उपविजेता को 71 सौ व तृतीय पुरस्कार 3100 रूपए सहित ट्राफियां दी जाएगी। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित बाहर से अनेक टीमें भाग लेगी व अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी के नियम लागू होंगे तथा रेफरी की भूमिका पीटीआई धीरजसिंह, राकेश गोदारा, सुभाष, रामप्रताप सुथार द्वारा निभाई जाएगी।