Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रेल 2023। इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ अपना फोटो पोस्ट करने पर सेरूणा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने कहा कि युवा आपराधिक प्रवृति को बढावा देने वाले ऐसे फोटो खिंचवाने और उन्हें पोस्ट करने से बचे। ढाका ने कहा कि एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशों पर ये कार्रवाईयां जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि एएसआई चैनदान की टीम कांस्टेबल गोतम, सहीराम, जितेन्द्र, रामदयाल, मुकेश की ने कार्रवाई करते हुए पुनरासर निवासी 23 वर्षीय नारायणनाथ सिद्ध को 151 में गिरफ्तार किया है।