Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रेल 2023। आज उपखंड कार्यालय में पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षदों ने अनेक समस्याओं के समाधान की मांग की वहीं सेवा संगठन के बैनर तले निजी सकूल संचालकों ने आरटीई की फीस का पुनर्भरण करवाने की मांग की। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने संबंधित विभागों से कार्य करवाने के आश्वासन दिए।
सेवा संगठन के 29 स्कूलों के संचालक ने की भुगतान की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 29 स्कूलों के संचालकों ने एकत्र होकर सेवा संगठन के बैनर तले उपखंड कार्यालय पहुंच कर आरटीई में निशुल्क पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस का पुनर्भरण करने की मांग की है। सेवा के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने बताया कि प्रदेश की गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिमियम 2009 के अंतर्गत वर्ष 2022-2023 में 25% नि:शुल्क पढाये गए उन विद्यार्थियों की फीस का पुनर्भरण दिसम्बर माह में होना था जो की शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ढिलाई के चलते अभी तक नही हुआ है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि सभी गैर सरकारी स्कूलों ने विभाग द्वारा चाहे गए सभी जरूरी कार्रवाई पूरी कर दी गई है अत: सभी स्कूलों को फीस शीघ्रता से दिलवाई जाएं। इस दौरान राकेश व्यास, मनीष शर्मा, रामसिंह भादू, रामनिवास धायल, कांति प्रसाद दर्जी, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, प्रमोद शर्मा, विवेक उपध्याय, रामलाल जाखड़, बलवीर बाना, सहीराम जाखड, राजेश जाखड, विक्रम सिंह, गिरधारी सिंह, मोहन सिंह मील, ओमप्रकाश भाकर व रामकिशन ज्याणी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी स्कूल संचालकों ने की फीस के पुनर्भरण की मांग।

नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षद पहुंचे उपखंड कार्यालय, दी शिकायतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने पूरे कस्बे में जगह जगह गंदगी फैले होने, नालियों का पानी सड़कों पर पसरे होने, मुख्य सड़कों पर गड्ढो से परेशान जनता, अंधेरे डूबी गलियों की शिकायत लेकर उपखंड कार्यालय पहुंची। पारख ने अधिकारी से कहा कि आमजन पालिका की कार्यशैली से तंग परेशान है। पारख ने टाइम्स को बताया कि मुख्य बाजार में कई दिनों से गौरव पथ अंधेरे में डूबा है और अनेक वार्डों की गलियों में कोई अंधेरे के कारण नागरिक चोरों के भय से परेशान है। वहीं बिग्गा बास के वार्ड 12 की मुख्य गली में ओवरफ्लो नालियों से जमा पानी से बुरी तरह से परेशान हो रहें है। पारख ने कहा कि मुख्य बाजार, हाईस्कूल रोड सहित अनेक मुख्य सड़कों पर गढ्ढे दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहें है और पालिका में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान वार्ड 16 की पार्षद पार्वती माली ने वार्ड में पानी के क्षतिग्रस्त होद की मरम्मत करवाने, महेंद्रा एजेंसी से प्रभु स्वामी के घर तक सड़क का निर्माण करवाने, वार्ड में साफ सफाई के लिए पालका कर्मियों को पाबंद करने की बात कही। वार्ड 10 के पार्षद दिलशाद ने मोमासर बास में खराब पोल लाइटों को दुरस्त करवाने की मांग की जिससे चोरी का भय कम होवे और राहगिरों को आवागमन में दिक्कत नहीं हो। इस दौरान हीरालाल, नानूराम कुचेरिया, कादर सब्जीफरोश, नंदू माली, श्याम सुंदर दर्जी भी उपस्थित रहें। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से शीघ्र कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 12 में बिना बरसात है ये हाल, बंद नालियों से पानी निकासी नहीं होती और गंदा पानी सड़क पसरा है जिससे राहगिरों का आवागमन मुश्किल हुआ।