Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230404-WA0008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रेल 2023। रात करीब 9.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ से अपने खेत लौट रहें युवक की बीदासर रोड पर पिकअप से टक्कर हो गयी और युवक गंभीर घायल हो गया है। 22 वर्षीय युवक अर्जुनराम पुत्र लीछी राम निवासी रीड़ी जैसलसर रोही में स्थित खेत पर जा रहा था। कृषि मंडी के पास बीदासर की ओर से आ रही पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। युवक के एक पैर में फ्रेक्चर हुआ व सिर में चोट लगी जिससे वह बेहोश हो गया। मेडिकल स्टॉफ ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहोश युवक को बीकानेर रेफर कर दिया है। घायल के छोटे भाई मामराज ने बताया कि डॉक्टर इलाज कर रहें है परंतु युवक को अभी तक होश नहीं आया है।