Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2023। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रस्तावित स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब कक्षा छठी, सातवीं, नवीं एवं 11 वीं वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में बुधवार को एक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार शिविरा पंचाग में पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है, पूर्व में यह परीक्षाएं 6 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। वहीं नए सत्र में प्रवेश 27 अप्रैल की बजाय अब 28 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं परीक्षाओं का परिणाम अब 02 मई को आएगा। पूर्व इसकी तिथि 30 अप्रैल थी। वार्षिक परीक्षाएं 13 से 27 अप्रैल तक चलेगी।