Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2023। आजकल अनेक गांवो व जातियों में बेटी को घोड़े पर बिठाकर बिंदोरी निकालने के दृश्य नजर आने लगे है। ऐसे में गांव उदरासर में भी ये पहल हुई और बीती रात पहली बार ओबीसी समाज की बेटी को घोड़े पर बिठाकर धूमधाम से बिंदोरी निकाली गई। बेगराज नाई की पुत्री पूजा की नाचते झूमते बिंदोरी निकाली गयी और बेटा बेटी का भेद मिटाकर समानता का संदेश दिया गया। पूजा के ताऊजी भगवानाराम ने टाइम्स को बताया कि आज के दौर में बेटा बेटी का भेद मिटना चाहिए और दोनों को समाज मे समानता की नजर से देखा जाना चाहिए। पूजा के परिवारजनों ने नाचकर खुशियां मनाई। भाई मनीष ने कहा कि इससे समाज में जागृति आ सकेगी और सम्भवतः गांवो के परिवेश में भी बेटियों से भेदभाव कम हो सके। विवाह में शामिल मुकेश कुमार, सुनील, सक्रिय युवा प्रेमचंद पंचारिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला देहात उपाध्यक्ष सुमन स्वामी ने पूजा की बिंदोरी की सराहना की। अतिथियों व रिश्तेदारों ने कहा कि समाज में बेटियों का सम्मान बढ़ना चाहिए और बेटियों का सम्मान भी बेटों की तरह होना चाहिए। गांव में पहली बार निकली इस बिंदोरी की चर्चा चारों ओर हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिजनोें ने धूमधाम से निकाली पूजा की बन्रीदो।