Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2023। पुत्र की हत्या कर उसका शव रेल पटरी पर फेंक दिया और पिता ने सेरूणा थाने में पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए 5 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जरिए इस्तगासा दर्ज हुए हत्या के मामले में थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि मोहनराम पुत्र खेमाराम मेघवाल निवासी बाना ने सेरूणा निवासी मनोज पुत्र गंगाराम मेघवाल, पूनम पुत्र रूघाराम मेघवाल, रामचंद्र व ओमप्रकाश पुत्र खेताराम मेघवाल तथा कोलायत निवासी भागुराम पुत्र कालूराम मेघवाल के खिलाफ अपने पुत्र शिवरतन मेघवाल की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गत 12 फरवरी 2023 को शिवरतन का कटा हुआ शव दुलचासर के पास रेलवे पटरियों पर मिला। उसने आरोप लगाया कि मृत्यु के समय आरोपी ओमप्रकाश मृतक के साथ था और उसके घर के आस पास के सीसीटीवी देखने पर पता चला की मेरा पुत्र उसी शाम 6 बजे से 8 बजे तक ओमप्रकाश के घर ही था। शिवरतन की पिकअप को मनोज व पूनम चलाकर ले जाते हुए भी सीसीटीवी में नजर आ रहें है। प्रार्थी ने बताया कि सेरूणा निवासी मेरे रिश्तेदार रामचंद्रराम, भागुराम ने 10 दिन पहले शिवरतन को धमकी दी थी कि तुझे मारकर तेरा शव बोरी में डालकर ही गांव भेंजेगे। ये बात मेरे पुत्र ने मुझे बताई थी। हत्या के मामले की जांच थानाधिकारी रामचंद्र ढाका के सुपुर्द कर दी गई है।
भाई ने मर्ग में भी जांच की मांग की थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिवरतन का शव पटरियों पर मिलने के बाद 13 फरवरी को उसके भाई शंकरलाल पुत्र मोहनराम ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए जांच की मांग की थी। मर्ग में उसने बताया था कि 12 फरवरी को चारे की झाल भरकर शिवरतन श्रीडूंगरगढ़ गया और शाम 6 बजे सेरूणा आ गया था। उसके बाद आरोपियों के संपर्क में था और दुलचासर रेलवे पुलिया के पास ट्रेन के नीचे आ गया। भाई ने पुलिस से शिवरतन की कॉल डिटेल व मोबाईल लोकेशन की जांच करने की मांग भी की थी।