Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। गांव पूनरासर के युवाओं ने सिद्ध सम्प्रदाय के पूज्य पालणनाथजी महाराज का 418वां अंतर्ध्यान दिवस मानव सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए मनाया। अंतर्ध्यान दिवस पर मन्दिर में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन किए और श्रीबजरंग बली जनकल्याण विकास समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गदापति महंत प्रेमनाथजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि छात्र नेता मांगीलाल गोदारा व काननाथ गोदारा रहें। शिविर में गांव के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और 111 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में रमेश सिंवर, रूपनाथ सिद्ध, मुरलीनाथ सिंद्ध, खिराजनाथ, मुन्नीनाथ सिद्ध, भाजपा के जगदीश पारीक, उत्तमनाथ सिद्ध व जगदीशनाथ सिद्ध ने सहयोग दिया। चैत्र सुदी सातमसिद्ध के दिन महाराज का 418 वां अंतर्ध्यान दिवस की अतिथियों ने सभी समाजों को शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाजसेवा की परंपरा में भागीदारी निभाने की बात कही। समिति अध्यक्ष शंकरलाल ने अतिथियों सहित सभी का आभार जताया। इस दौरान समिति सचिव चुननाथ टांडी, कोषाध्यक्ष लीलाधर स्वामी, उपाध्यक्ष मालाराम पारीक, प्रबंधक कार्यकारिणी सदस्य जेठनाथ, रामचंद्र नाथ, नारायणनाथ सिद्ध सक्रिय रहें। शिविर में पूर्णनाथ सिद्ध, कानानाथ सिद्ध, राजेन्द्र सिद्ध, एडवोकेट मलुनाथ सित्र, हरिनाथ, परमानाथ सिद्ध, सांवतनाथ, मनोज सिद्ध, ओमप्रकाश गोदारा, प्रेमाराम हुड्डा, मानानाथ सिद्ध, खिराजनाथ सिद्ध, सुरेश कुमार नाई, भगवाननाथ सिद्ध, लक्ष्मणनाथ, बेदनाथ, राकेश हुड्डा, ताराचंद मेघवाल, लालनाथ सिद्ध, परमेंश्वरनाथ, सहित अनेक युवाओं ने अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूज्य पालणनाथजी महाराज की गूदड़ी के दर्शन किए श्रद्धालुओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में युवाओं ने किया 111 यूनिट रक्तदान, समिति ने जताया आभार।