Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। क्षेत्र से एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जयपुर पहुंचा और विधायक गिरधारलाल महिया से मिलकर सोनियासर मिठिया से रानासर तक सड़क बनवाने की मांग की। मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनियासर मिठिया सहित रानासर, जाखासर, ऊपनी, कल्याणसर, कुनपालसर गांव के सैंकड़ो ग्रामीणों के लिए ये सड़क उपयोगी साबित होगी। हजारों ग्रामीणों के लिए श्रीडूंगरगढ़ आना जाना आसान हो सकेगा। मंडल में शामिल सरपंच नंदकिशोर बिहानी ने बताया कि ये चार पांच किलोमीटर का टूकड़ा बचा हुआ है जिसके लिए ग्रामीण लंबे समय से संघर्ष कर रहें है। विधायक ने ग्रामीणों को मंडल सदस्यों को सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व सरपंच रतनसिंह, सक्रिय युवा भंवरलाल जोशी, पूर्व पंच धर्माराम ज्याणी, सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आधा दर्जन गांवो के ग्रामीणों को राहत देने की विधायक से की मांग, मिला सकारात्मक आश्वासन।