Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। बीदासर रोड पर स्थित कृषि मंडी के सामने एक मोटरसाईकिल और एक बोलेरो में टक्कर हो गई और दो भाई घायल हो गए है। दोनो युवकों का एक एक पैर टूट गया है। कल्याणसर पुराना निवासी श्रवण शर्मा के पुत्र 23 वर्षीय कर्ण व 25 वर्षीय पूनम कुमार रेलवे फाटक की तरफ जा रहें थे। सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हुई और दोनों घायल हो गए है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने दोनों युवकों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया व डॉ एसएस नांगल व उनकी पूरी टीम ने तुरंत प्राथमिक इलाज करते हुए दोनों युवकों को बीकानेर रेफर कर दिया है।