Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-03-27 at 7.42.45 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी के स्मारक पर नमन करने के साथ ही शहीदों की शहादत का सम्मान बचाने के लिए देश की आम जनता से देश पर मंडरा रहे तानाशाही के खतरे से देश को बचाने का आह्वान किया श्रीडूंगगरढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने। कांग्रेस की हाथ से हाथ अभियान के तहत सोमवार को गांव बिग्गाबास रामसरा में गोदारा की अगुवाई में पदयात्रा की गई एवं सभा आयोजित कर ग्रामीणों को मोदी सरकार की असलीयत केवल बड़े उद्योगपतियों को बचाने एवं देश को लूटने की बताई गई। कार्यक्रम में गोदारा ने प्रधान कोटे से गांव में हुए करीब 70 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया एवं ग्रामीणों को राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अधिकाधिक संख्या में पात्र नागरिकों के लाभांवित होने का आह्वान किया गया। प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने बताया कि प्रधान मद से क्षेत्र के सम्मान शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी की स्मृति में उनके नाम पर बने स्टेडियम की चारदिवारी एवं निर्माण कार्य करवाए गए है। इसके अलावा गांव में श्मशान भूमि की चारदीवारी, स्कूल की चारदीवारी की मरम्मत, अम्बेडकर भवन में ट्यूबबेल व कई सड़को का निर्माण करवाया गया था। इस मौके पर सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और गांव में विकास कार्यों को गति देने पर गोदारा परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विमल भाटी, श्रीडूंगरगढ़ मीडिया प्रभारी राजेश मण्डा, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, बाना सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, धीरदेसर चोटियान सरपंच रामचन्द्र चोटियां, जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़, जालबसर सरपंच प्रतिनिधि बेघराज लूखा, शहीद के पिता कन्हैयालाल सियाग, बिग्गाबास रामसरा के उपसरपंच गोपालराम मेघवाल, बिग्गा के पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, बिग्गा से पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, कानाराम ओला, शिवभगवान जाखड़, रामप्रताप जाखड़, भैराराम जाखड़, शैतानसिंह राजपूत, हनुमानाराम नाई, जैसाराम जाखड़, धर्माराम जाखड़, सोहनराम बावरी, रामेश्वरलाल नायक, श्रवणराम कड़वासरा, खीवंराज, मांगीलाल मेघवाल, केशाराम नायक, ज्ञानाराम जाखड़, सोहनलाल जाखड़, अर्जुनराम जाखड़, रतिराम शर्मा, भंवराराम नाई, देवाराम जाखड़, नानूराम जाखड़, कृष्णाराम शर्मा, मेघाराम जाखड़, कूनणदास स्वामी, तोलाराम मेघवाल, कानाराम, सादूलसिंह राजपूत, सांवरमल शर्मा, दिनेश जाखड़, हीरालाल सहू, रतनलाल शर्मा, किशोर नाई, सुरेंद्र जाखड़, रामजाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, मुन्नीराम जाखड़, राजेंद्र मेघवाल, भूराराम नाई, श्रवणराम नाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेडिमय में किया गया विकास कार्यों का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों की और से शहीद के पिता कन्हैयालाल सिहाग ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों को संबोधित कर देश पर तानाशाही का खतरा मंडराने की बात कहते गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी स्टेडिमय में हुए निर्माण कार्य, विकसीत स्टेडियम के रूप में हुआ निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों ने जताया गोदारा का आभार, किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस सोशल मिडिया जिलाध्यक्ष विमल भाटी ने की सोशल मिडिया पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झुठे प्रोपगैंडां से सावधान रहने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों को संबोधित करते प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, दि सरकार की योजनाओं की जानकारी।