Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-03-26 at 4.15.06 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। हमारे क्षेत्र की 34 बॉलीबॉल टीमों में से धुंरधर खिलाड़ियों को शामिल कर कोचों ने एक स्टार टीम का गठन किया है। ये स्टार टीम आज हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व जयपुर से आए नामचीन खिलाड़ियों की टीमों से भिड़ेगी। अंतिम रविवार होने से डेनाइट मैच में जबरदस्त भीड़ होगी व हनुमान क्लब समिति के सदस्य व्यापक तैयारियों में जुटें है। इन टीमों के मैच शाम 4 बजे से शुरू होंगे। समिति सदस्यों ने कहा कि नागरिक आज अंतिम रविवार की छुट्टी हनुमान क्लब में मनाए और रोमांचकारी मैच का आनंद लेने पहुंचे। क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से भी खेल प्रेमी मैच देखने पहुंच रहें है। दूर दराज के गांवो के ग्रामीणों सहित प्रवासी नागरिक इन मैचों का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर देख सकते है।
34 टीमों से हुए सलेक्ट खिलाड़ी, बढ़ाएंगे हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम 4 बजे से नेशनल खेल का लुफ्त उठाने खेल प्रेमी हनुमान क्लब पहुंचेगे और हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों की स्टार टीम का हौसला बढ़ाएंगे। शनिवार को क्षेत्र भर से 34 टीमें पहुंची और दिन रात खेले गए मैचों में से एक टीम बनाई गई है। शनिवार को पहले सेमीफाईनल में बेनीसर श्याम ने सेरूणा को हराया तथा दूसरे सेमीफाईनल में बेनीसर भागु ने हनुमान क्लब को हराया। रोमांचक फाइनल मैच में बेनीसर श्याम ने बेनीसर भागु को हराया।