Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स  25 मार्च 2023। क्षेत्रवासियों के लिए ये खुशखबरी सरकारी अस्पताल में सहयोग से सुविधाओं के विस्तार की आई है। यहां अत्याधुनिक सीबीसी पार्ट 6 मशीन का लोकार्पण दानदाताओं ने किया है। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता सलीम बहेलिया, इमरान पुत्र लाल मोहम्मद बहलिम व सुशील मूंधड़ा द्वारा सैंकड़ो नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के हित में अत्याधुनिक सीबीसी मशीन भेंट की गई है। 4 लाख 70 हजार की लागत वाली इस मशीन से क्षेत्र के रोगीयों को अनेक प्रकार की रक्त जांचो के साथ कैंसर सेल की भी जानकारी मिल सकेगी। इस दौरान अस्पताल प्रभारी एसके बिहाणी, रमाकांत शर्मा, लालसिंह, शहदाब सहित मेडिकल स्टॉफ व अन्य नागरिक मौजूद रहें। प्रभारी चिकित्सक एसके बिहाणी ने कहा कि अस्पताल में इस मशीन बेहद जरूरत थी और इससे अनेक प्रकार की रक्त संबंधी जांच यहां संभव हो सकेगी। नर्सिंग कर्मी लालसिंह ने बताया कि इससे पूर्व अस्पताल में सीबीसी 3 पार्ट मशीन थी और यह सीबीसी 6 पार्ट अन्याधुनिक मशीन है जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद रोगीयों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने इससे होने वाली जांचो की विस्तृत जानकारी दी। यहां उपस्थित सभी नागरिकों ने दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल प्रशासन ने दानदाताओं का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीसी मशीन पार्ट 6 का लोकार्पण किया।