Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में काफी सुधार हुआ है और जनता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस सरकार का धन्यवाद कर रही है। अपना बिजली बिल 0 आने पर धन्यवाद देते कस्बेवासियों से क्षेत्र के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उनके घर-घर जाकर मिले और योजनाओं की जानकारियां दी। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के निर्देशन में चल रहे युवा कांग्रेस आपके द्वार अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की टोलियां कस्बे के वार्ड 7 एवं वार्ड 25 में पहुंची एवं घर घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संबधी पोस्टर प्रदान किए गए। युवा कांग्रेस के जिला सोशल मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने इन मोहल्लों में सरकार की योजनाओं पात्र नागरिकों का चयन किया गया एवं उन्हें लाभांवित करवाने के लिए आवेदन संबंधी जानकारियां दी।