Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news frame (43)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2020। कस्बे में एक महिला सहित तीन जनों पर अवैध रूप से घर मे घुस कर महिला से मारपीट करने व उससे रुपये गहने छीनने का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि आड़सर बास निवासी 35 वर्षीय अन्नीदेवी पत्नी गंगाराम ने आडसर बास निवासी विजयसिंह, अशोकसिंह, रोशनीकंवर पर 20 मई को शाम 8 बजे लाठियां लेकर घर मे घुसने व मारपीट करते हुए छीनाझपटी करने का आरोप लगाया है। अन्नीदेवी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने अवैध रूप से घर में प्रवेश किया व गाली गलौच करने लगे तथा मना करने पर मारपीट की व उससे बदतमीजी करते हुए 20 हजार रुपये, सोने का मादलिया छीन लिया। महिला ने कहा कि आरोपियों ने कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।