Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2023। बीती रात बीकानेर से रवाना हुई एक बस नौरंगदेसर के पास आगे चल रहें ट्रेक्टर से टकरा गई जिसमें आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। इसी बस में सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी 48 वर्षीय घनश्याम उर्फ जूली सिंधी बुरी तरह से घायल हो गए है। जूली अपने छोटे भाई सुरेश, चाचा के बेटे नरेश के साथ पिता लालचंद आलवानी को पीबीएम दिखाकर लौट रहें थे। जुली बस केबीन में बैठा था शेष साथ वाले बस में पीछे की सीटों पर बैठ गए। करीब सवा दस बजे बस आगे चल रहे ट्रेक्टर टॉली से टकराई जिससे कंडक्टर साइड बस में बैठे यात्री चौटिल हुए व एक यात्री जुली ही गंभीर घायल हुए। सभी को हाइवे टॉल के चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस द्वारा बीकानेर पीबीएम पहुंचाया गया। यहां जूली के बड़े भाई राकेश सहित अन्य परिजन भी शीघ्र ही पहुंच गए। डॉक्टरों की सलाह पर वे रात को ही जयपुर के लिए रवाना हो गए और आज सुबह चार बजे जयपुर के मानसरोवर में पहुंच गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे जुली के दाएं पैर का ऑपरेशन हो गया है और पैर को घुटने से नीचे तक पूरा काट दिया गया है। राकेश ने टाइम्स को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर वे बस चालक व मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। टॉल क्रेन से हाइवे से दोनों वाहन हटवाकर रास्ते को साफ करवाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में जुली सिंधी का पैर बुरी तरह से चीरा गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बस आगे चलते हुए ट्रेक्टर में भिड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे टॉल कर्मियों ने रास्ता साफ करवाया।