Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2023। दशनाम गोस्वामी समाज के 19 राज्यों से 457 मतदाता सदस्यों ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सर्व सम्मति से गुडगांव के डॉ.महेश गिरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। समाज की इस महापंचायत में पांच हजार से अधिक नागरिक शामिल हुए। चुनाव सभा की अध्यक्षता राजस्थान दशनाम गोस्वामी सभा समिति जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल भारती ने की। भारती ही चुनाव अधिकारी बने और अध्यक्ष पद के लिए एक ही नाम आने व समाज बंधुओं द्वारा एक स्वर में इस नाम का समर्थन करने पर डॉ महेश गिरी के नाम की घोषणा की। इस दौरान महामंडलेश्वर धर्मेंद्र पूरी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेश गिरी, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी व उज्जैन से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित समाज की अनेक महिला प्रतिनिधि भी शामिल हुई। श्रीडूंगरगढ़ से दशनाम गोस्वामी सभा समिति राजस्थान के युवा अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं भी शामिल हुए। गुसाईं ने नवर्निवाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया तथा उन्हें श्रीडूंगरगढ़ आने का न्यौता भी दिया। गुसाईं ने कहा कि पंजीकृत मतदाताओं में उनके सहित बीकानेर से रोहित भारती, जगदीश बन, लूणकरणसर से अर्जुनगिरी छिला, मुन्नीराम गिरी, शेरपुरा से हनुमान गिरी व नोखा से भोल गिरी शामिल हुए। गुसाईं ने बताया कि इस दौरान अनेक राज्यों से आए समाज बंधुओं से परिचय भी हुआ तथा गोस्वामी समाज को विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए किए जाने वाले अनेक कार्यों की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चाएं भी हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के विकास की चर्चाओं में शामिल हुए प्रगतिशील नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दशनाम गोस्वामी समाज की महापंचायत में भाग लिया भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं ने, दी राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान 19 राज्यों से पांच हजार से अधिक समाज बन्धु शामिल हुए।