Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2023। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शनिवार को तहसील के गांव अमृतवासी, इंदपालसर हिरावतान, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर राईकान और इंदपालसर गुंसाईसर में विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इस दौरान इन गांवों में रैली निकाली गई व घर घर पहुंच कर स्टीकर लगाए गए। यात्रा में शामिल कांग्रेसजनों की अगुवाई करते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया एवं मौके पर ही संबधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याएं समाधान करने की मांग की गई। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि इन कार्यक्रमों के दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, सरपंच भंवरलाल जाखड़, सरपंच हरिराम नायक, उपसरपंच भंवरलाल ज्याणी, उपसरपंच श्रवणराम सुथार, कृषि मंडी के पूर्व चेयरमैन नरसाराम जाखड़, पंचायत समिति सदस्य जयवीर सिंह, पूर्व सरपंच हुकमाराम डूडी, भागूराम डूडी, जगमाल सिंह राठौड़, जैसाराम ज्याणी, गोधूराम डूडी, श्रवण भामू, राउराम ज्याणी, खींयाराम जाखड़, मोहनराम मेघवाल, भैराराम जाखड़, नानूराम जाखड़, भूराराम मेघवाल, डालसिंह राजपूत, अमरसिंह राठौड़, किसनाराम जाखड़, पूनाराम मेघवाल, मोहनराम मेघवाल, मेघाराम जाखड़, रामकरण जाखड़, सीताराम लोहोमरोड, टीलूराम बावरी, राजूराम सोनी, केशुराम पारीक, किसनाराम गोदारा, आदूराम जाखड़, मोटाराम सहू, उदाराम सुथार, मालाराम सुथार, जोधाराम सुथार, पूनमचंद सुथार, फूसाराम मेघवाल, मुनिराम राईका, चंदराम सुथार, रुघाराम भादू, तिलाराम भादू, मांगूसिंह राजपूत, रतनसिंह राजपूत, मालाराम जाखड़, कालुराम भादू, जगदीश जाखड़, गणेश बेनीवाल, ओमप्रकाश जाखड़, किसनाराम मेघवाल, नवलाराम जाखड़, मुनिराम भादू, जगदीश सिंह राजपूत, भंवरलाल सुथार, जालु सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद रहे।