Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2023। स्कूलों में होने वाली पेरेंटस-टीचर्स पीटीएम में सामान्यतया अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो हर कहीं देखने को मिलता है लेकिन शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पहले सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल से शनिवार को प्रेरणीय खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पीटीएम में किसी प्रकार की मीन मेख निकालने के बजाए सामूहिक रूप से अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एकजुट होकर विद्यालय विकास की कमान को संभाला है। हनुमान धोरा प्रांगण में संचालित यह स्कूल अपने समर्पित स्टाफ के कारण प्रसिद्धि तो प्राप्त कर रही है लेकिन कमरों सहित अन्य संसाधनों की खासी कमी के कारण यहां के शिक्षक, बच्चे सभी परेशान हो रहे है। ऐसे में प्राचार्या विमला गुर्जर, शिक्षक रमेश शर्मा, रामप्रताप जाखड़ सहित सक्रिय युवा शिक्षकों ने शनिवार को पीटीएम के दौरान विद्यालय विकास का प्रस्ताव रखा एवं मौके पर ही एक कक्षा कक्ष के निर्माण हेतु 3.59 लाख रुपए का सहयोग की घोषणांए हो गई। इसमें से 80 हजार रुपए का सहयोग शिक्षकों द्वारा अपनी तनख्वाह में से किया जा रहा है एवं शेष राशि मौजूद अभिभावकों नें स्कूल को अपना समझ कर सहयोग में कदम बढ़ाते हुए दिया है। बैठक में कन्हैयालाल सिखवाल परिवार के प्रदीप सिखवाल भी मौजूद रहे एवं 71 हजार रुपए के सहयोग की घोषणा की। विदित रहे कि इस प्रांगण में पूर्व में प्राथिमक स्तर की स्कूल संचालित हो रही थी एवं बाद में इसी भवन में इंग्लिश मीडियम बना दी गई। 8वीं तक शुरू की गई इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भवन में सात ही कमरे थे एवं ऐसे में कई कमरों को आधा आधा बांट कर बच्चों को बैठाने की व्यवस्था की जा रही है। एसडीएमसी सचिव रामप्रताप जाखड़ ने बताया कि आगामी सत्र से कक्षा नौ की भी शुरूआत होनी है एवं इस कारण कमरों की आवश्यकता अत्यंत ज्यादा हो गई है। इस संबध में कई बार अभिभावकों ने, क्षेत्र के जागरूक लोगों ने एवं स्कूल प्रशासन ने सरकार से, नेताओं से, क्षेत्र के भामाशाहों से भी गुहार लगाई थी लेकिन ना तो राज ने, ना ही नेताओं ने और ना ही अपने नाम के पीछे पैसा लगाने वाले बड़े भामाशाहों ने इस पुकार को सुना। ऐसे में आखिरकार स्कूल प्रशासन ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के समक्ष ही अपना प्रस्ताव रखा एवं अभिभावकों ने भी सामूहिक प्रयासों से धनसंग्रह की शुरूआत की है। हालांकि विद्यालय में तीन कमरों का निर्माण तो त्वरित रूप से किया जाना प्रस्तावित है और इसमें करीब 20 लाख रुपए का खर्च आने के कारण और भी दानदाताओं से लगातार आग्रह किया जा रहा है। बैठक के दौरान विद्यार्थियों द्वारा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” विषय पर विभिन्न मॉडल बना कर प्रदर्शित किया गया जिसकी अभिभावकों ने सराहना की।