Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2023। शुक्रवार को राज्य की विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरक बजट पेश किया और इसमें श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र को उपजिला चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की घोषणा के बाद भी सामान्य चिकित्सा के बढ़ते दबाव को देखते हुए उपजिला चिकित्सालय बनवाने के लिए प्रयास किए गए थे। इस संबध में चिकित्सा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की गई थी और आज पूरक बजट में घोषणा के बाद आभार जताया जा रहा है। उपजिला चिकित्सालय बनने के बाद चिकित्सकों एवं स्टाफ की कमी दूर हो सकेगी एवं कई प्रकार के आपरेशन भी हो सकेगें।