Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2023। पारिवारिक सम्पति विवादों में परिवारों में कलह हर दिन देखने को मिल रही है। तहसील के गांव हेमासर के एक सारस्वत परिवार में इसी विवाद को लेकर दो भाईयों के परिवार आपस में भीड़ गए एवं 21 साल पहले अपने हिस्से के एवज में पैसे लेने वाले भाई ने अब पैतृक सम्पति पर अपना हक जताते हुए घर में घूस कर अपने भाई, उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। श्रीडूंगरगढ़ थाने से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार गांव हेमासर के निवासी बिरजलाल ब्राहमण ने अपने भाई नौरंगलाल, भाभी सुशीलाल देवी एवं भतीजे पवनकुमार के खिलाफ लिखित रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बिरजलाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई नौरंगलाल ने 21 साल पहले अपने हिस्से की पैतृक सम्पंति के एवज में नकद पैसे ले लिए थे एवं इसकी लिखापढ़ी भी 21 वर्ष पूर्व की है। भाई ने इतने वर्षों में परिवार के सामूहिक खर्चों में भी किसी प्रकार की कोई भागीदारी नहीं निभाई। लेकिन अब नियत बिगाड़ते हुए 16 मार्च को सुबह करीब 7.30 बजे उसके घर में अनाधिकृतक रूप से घुस गए। बिरजलाल की पत्नी ने विरोध किया तो तीनों जनों ने घर पर कब्जा करने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की एवं बीच बचाव करने आए बिरजलाल की चोटी भी खिंची एवं कपड़े फाडते हुए उसके साथ भी मारपीट की। बिजरलाल के बच्चों के चिल्लाने पर पडौसी भाग कर आए एवं उन्हें छुडवाया। बिजरलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई रविन्द्र सिंह करेगें।