Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230314-WA0025
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। राजस्थान का पुजारी वर्ग सरकार की ढुलमुल नीतियों के कारण शोषित हो रहा है। मंदिरों की डोली भूमि के लिए पुजारियों की आये दिन हत्याएं की जा रही है। ऐसे में सरकार का फर्ज है कि पुजारियों और पूरे पुजारी वर्ग के हितों की रक्षा करे। मंगलवार को यह मांग स्वामी समाज के युवाओं ने जयपुर में पुजारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए उठाई। युवाओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुरजीत सिंह रंधावा से मुलाकात की और सरकार द्वारा जारी परिपत्र की सही ढंग से पालना करवाने, पुजारी वर्ग को न्याय दिलवाने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस विषय को गम्भीरता से लेने का आश्वासन दिया। मुलाकात करने वालों में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सूडसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव रामेश्वर स्वामी जाखासर, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश प्रभारी विक्रम स्वामी नाथवाना, स्वामी समाज युवा समिति प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप स्वामी रावतसर, बंशीदास स्वामी बीकानेर, गिरिराज स्वामी सीकर आदि शामिल रहे।