Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-03-14 at 8.12.36 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस बार किसानों पर राम ने पहले पाला और बाद में अत्यधिक तापमान के रूप में आफत बरसाई अब राज भी किसानों के इस बुरे दौर में किसी प्रकार की संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने कृषि व पशुपालन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान किसानों का हक मांगा एवं विधानसभा की बैल में धरना लगाया। महिया के साथ भादरा विधायक बलवान पूनियां भी रहे एवं दोनो विधायकों ने किसानों को समय पर बीमा क्लेम देने एवं सही क्रॉप कटिंग की मांग जोरों शोरों से उठाई। विधायकों का आक्रोश देख राज्य के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने दोनो ही मुद्दों पर दो दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित करने की बात कही। मंत्री के आश्वासन के बाद विधायकों ने धरना उठाया। विधायक महिया बताया कि फसल बीमा के बाद भी अब सही समय पर सही क्रॉप कटिंग नहीं किए जाने के कारण किसानों को क्लेम मिलने में देरी हो रही है। वहीं महिया ने बीकानेर जिले में मौसम की मार से फसल खराबा ज्यादा होने के बाद भी प्रशासनिक रिपोर्ट में फसल नुकसान कम बताकर किसानों को बीमा क्लेम से वंचित किए जाने के हालत बताते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित कर फसलों की सही क्रॉप कटिंग करवा कर किसानों को बीमा क्लेम देने की मांग की। वहीं इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए विधायक महिया ने किसानों के लिए कुछ भी नया नहीं देने के कारण कृषि बजट को औचित्यहीन बताया एवं किसानों की दशा आजादी के 75 वर्षों बाद भी दयनीय होने का ठीकरा विभिन्न सरकारों एवं उनकी नितियों पर फोड़ा। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों के साथ नियमों के माध्यम से हो रहे अनुदान में भेदभाव पर रोष जताया। महिया ने जिले के नहरी क्षेत्रों में किसानों को जलहौज निर्माण पर 3 लाख का सरकारी अनुदान एवं श्रीडूंगरगढ़ के टयुबवैल सिंचित क्षेत्र में किसानों को जलहौज निर्माण पर केवल 90 हजार ही अनुदान देने पर विरोध जताया एवं नहरी सिंचाई के बजाया ट्यूबवेल सिंचाई खेती को अधिक महंगी पड़ने की बात कहते हुए अधिक लाभ देने की मांग उठाई एवं जलहौज पर अनुदान समान करने की मांग की। महिया ने ट्यूबवेल निर्माण सही नहीं होने व पानी सूखने से ट्यूबवेल फेल होने पर किसानों को होने वाले घाटे से उबारने के लिए कृषि नीति में बीमा पॉलिसी लागू करने की मांग करते हुए समय पर लोन नहीं चुका पाने वाले 5 हैक्टेयर तक के छोटे किसानों की भूमि नीलामी पर रोक लगाने की मांग की है। विधायक महिया ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लंपी बीमारी से मृत पशुओं का पुन: उचित सर्वे करवाकर पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग भी उठाई। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में दुधारू पशुओं की मृत्यु होने के बाद भी प्रशासन के सर्वे में मृत्यु आंकड़ा बहुत ही कम बताए जाने के कारण बड़ी संख्या में पशुपालकों को मुआवजे से वंचित रहने की बात कही। विधायक महिया ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव केऊ नई, जोधासर व मेऊसर में नवीन पशु उपकेंद्र खोलने और मसूरी, साधासर व सावंतसर के पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत करने की मांग भी सदन के पटल पर रखी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर बोलते विधायक गिरधारीलाल महिया।