Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सरेआम चलता जुआ सट्टा आए दिन विवादों का कारण बन रहा है और मंगलवार को पेमेंट को लेकर हुआ बुकी-पंटर विवाद खुल कर सामने आया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार कस्बे के बिग्गाबास निवासी एक स्वर्णकार परिवार का युवक ने बिग्गाबास में ही संचालीत होने वाली एक नामी बुकी के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खेला एवं रुपए हारने पर घरवालों से छीप कर ज्वैलरी बेच कर रुपए चुकाए। परिजनों को पता चलने पर मंगलवार को परिजनों ने बुकी पर धावा बोल दिया एवं जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं कार्रवाही करते हुए मौके से क्रिकेट सट्टे में काम आने वाले उपकरण व पांच-छह लोगों को पकड़ कर थाने ले गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है एवं उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाही की जाएगी। इस प्रकरण में मामला दर्ज होता है या नहीं यह थोड़ी देर में सामने आ जाएगा। इस मामले में अपुष्ट सुत्रों के अनुसार स्वर्णकार समाज का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला पुलिस अधिक्षक से भी मिला था एवं कस्बे में सरेआम चल रहे जुए सट्टे के गिरोह की जानकारी देते हुए इस बुकी संचालक पर 20 लाख रुपए से अधिक की ठगी का आरोप लगाया था।