Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2023। तहसील के गांव जाखासर में चल रहे राजनैतिक विवाद और अधिक गहराता जा रहा है एवं दोनो पक्षों की ओर से लगातार एक दूसरे पर हमले के मुकदमे दर्ज करवाए गए है। सोमवार सुबह सरपंच पति द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया था एवं सोमवार शाम को दूसरे पक्ष की ओर से 76 वर्षीय बुजुर्ग रामलाल जाट ने सरपंच पति सहित आठ जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रामलाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे गांव का ही समुद्रराम सारण उसकी दुकान पर आया एवं उसे धमकाया। समुद्रराम ने रामलाल को उसके पोते द्वारा पंचायत के खिलाफ आरटीआई लगा कर परेशान करने की बात कही एवं अपने पोते से आरटीआई पुन: उठवा लेने को कहा। इस दौरान दुकान के बाहर मौजूद सरपंच पति मल्लाराम, उसके भाई रामनारायण व इसी गांव के मुखराम, कुम्भाराम, राकेश, भागीरथ व गांव लिखमीसर उत्तरादा निवासी रामकुमार आदि आरोपी हाथों में लाठियां व पत्थर लेकर दुकान में नाजायज रूप से घुस गए। आरोपी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने दुकान व घर में पत्थर भी फेकें और मौके पर अन्य ग्रामीणों के एकत्र होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने 76वर्षीय बुजुर्ग की परिवाद पर मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह के सुपुर्द की गई है।