Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
122222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2023। रंग गुलाल व होली की धमाल होगी इस बार शहर में ओर भी खास जब होली लवर्स अपने परिवार के साथ सुरक्षित ढंग से खेलेंगे होली मनायेंगे त्योहार। इस होली कई गुना अधिक होंगे रंग, संग मिलेगा साथी सहेलियों का और रिश्तों में घुलेगी अधिक मिठास। रंग हंसी के, खुशी के, उत्सव के, मस्ती के, आंनद के और हमारी संस्कृति के, उल्लास के इन रंगों से जीवन में ऊर्जा भरने का ये मौका आपके लिए लेकर आए है श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 7 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा नेहरू पार्क में होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में केवल गुलाल से जमकर होली खेली जाएगी तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में युवतियां, महिलाएं, बालिकाएं भाग ले सकेंगी तथा कपल एंट्री भी शामिल हो सकेंगे। विशेष आकर्षण रहेगें नवविवाहित जोड़े और इन्हें अनेक उपहारों से नवाजा जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विशाल स्वामी ने बताया कि टाइम्स द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में लगातार शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विरासत के विश्वास को आगे बढ़ाते हुए होली लवर्स की मांग पर रंगों का उत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन में प्रवेश केवल पंजीकरण के आधार पर ही होगा शेष जानकारी के लिए पढ़ें रहें प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स