Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2023। क्षेत्र के गांव रिड़ी में आयोजित हो रहे कबड्डी का महाकुंभ अपने परवान पर है। महाकुंभ में पुरुष वर्ग 43 टीमों के आपस मे लीग मैच पूरे हो गए है और अंकों के आधार पर 6 टीमें सुपर लीग में पहुंच चुकी है। इन 6 में से 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। पुरुष वर्ग के सुपर लीग, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार रात को होंगे। वहीं शनिवार सुबह से यहां महिला वर्ग के मुकाबले शुरू हो गए है। महिला वर्ग की 12 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है। जिनके शनिवार दिन में लीग मैच होंगे और शाम तक 12 मे से 8 सुपर एट टीमों का चयन किया जाएगा। शाम को ही महिला वर्ग के सभी फाइनल मुकाबले होने है।

शुक्रवार रात ये बने विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2023। गांव रिड़ी में कबड्डी मैट पर आईपीएल की तर्ज पर दूधिया रोशनी और जबरदस्त हूटिंग के बीच शुक्रवार को 11 मैच हुए। इनमे पहले राउंड का एक मैच हुवा जिसमें आर्मी क्लब बीकानेर ने पीलीबंगा को हराया। दूसरे राउंड के मेर्चो में हिसार ने बजरंग क्लब जयपुर को और जयपुर ने आर्मी क्लब को हराया। इसी प्रकार तीसरे राउंड के मैच में बाना ने मसूरी को, हिसार ने गुसाँईसर को, पूनरासर ने इंयारा को हराया।

ये टीमें पहुंची सुपर लीग में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी में हो रहे कबड्डी के महाकुंभ में शामिल हुई पुरुष वर्ग की 43 टीमों में से सुपर लीग में 6 टीमें पहुंची है। टीम एलएनसी बीकानेर, जयपुर डीसी, हिसार हरियाणा, बाना, रिड़ी जूनियर ओर पूनरासर इन टीमों में आज शाम सुपर लीग के मुकाबले होंगे। ओर इनमे टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।