Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1 (55) - 2020-05-17T173954.659
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 17 मई 2020। लॉकडाउन के तीसरे चरण के पूरा होने पर आज केन्द्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए लॉकडाउन – 4 में इसे बढ़ाते हुए 31 मई तक समय कर दिया है। इसके नियमों की जानकारी थोड़ी देर में जारी किए जाएंगे। 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की थी तो देश में कोरोना वायरस के लगभग 300 मरीज थे। आज लगभग 53 दिनों बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 90000 से ऊपर पहुंच गई है। जबकि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 53946 है। 34108 लोगों का इलाज किया जा चुका है और 2872 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। लॉकडाउन को लागू हुए भले ही 50 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। हां पिछले 50 दिनों में दूसरे देशों के मुकाबले में भारत में इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर रही है।