Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2023। कस्बे के आडसर बास स्थित श्याम मंदिर के 38वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरूवार को श्याम कथा का समापन हुआ एवं गुलाब पुष्पों की पंखुड़ी से होली खेली गई। कथावाचक वृंदावन से आए संत सत्यकृष्ण महाराज ने बाबा की महिमा बताई। इस मौके पर फुलों द्वारा तिरंगें में श्याम दरबार सजाया गया एवं बड़ी संख्या में मौजूद श्रृद्धालूओं ने जम कर बाबा के साथ फुलों की होली खेली। शाम को भजन संध्या भी आयोजित की गई। महोत्सव के तहत शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक लड्डु गोपाल के साथ होली खेलने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं रात्रि बजे कथास्थल पर दिल्ली के कलाकारों द्वारा झांकियां सजा कर बाबा की जीवन के प्रमुख दृश्यों का सजीव चित्रण किया जाएगा। 4 मार्च को विशाल भंडारा एंव भंडारे बाद दोपहर 3 बजे श्याम मंदिर से झांकी निकाली जाएगी जो कि मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर में पहुंच कर आयोजन पूर्ण होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तिरंगें में सजा बाबा का दरबार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रृद्धालूओं ने जम कर खेली फुलों से होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रृद्धालूओं ने जम कर खेली फुलों से होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में सजाया गया श्याम दरबार।