Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2023। होली आते ही क्षेत्र में चारों और चंग की थाप के बजाए आजकल डीजे पर तेज आवाज के गाने सुनाई देते है एवं होली खेलने, विभिन्न झांकियों, रैलियों आदि के आयोजन में पिकअप डीजे से ही माहौल बनता है। लेकिन इस बार होली पर पिकअप डीजे के तेज साऊंड पर थिरकना मुश्किल ही होगा क्योंकि बीकानेर पुलिस ने इन डीजे पर रोक लगा दी है। जिला पुलिस अधिक्षक तेजस्विनी गौतम द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार  जिले में मोबाईल डीजे पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। इस आदेश की अनुपालना में जिले भर में पिकअप डीजे की धरपकड़ भी शुरू कर दी गई है एवं जिला पुलिस द्वारा चार डीजे को सीज कर दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि जिला पुलिस अधिक्षक के आदेशों की अक्षरश पालना की जाएगी एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी मोबाईल डीजे के संचालन पर सीज करने की कार्रवाही की जाएगी। वहीं दुसरी और इस आदेश के बाद होली के रंग में भंग पड़ने के अंदेशे से रसीए भी निराश हो रहे है व क्षेत्र में इस डीजे पर निर्भर 150 से परिवारों की रोजी रोटी पर भी सकंट आ खड़ा हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला पुलिस ने एसपी बीकानेर के फेसबुक पेज पर शेयर की डीजे पर रोक की जानकारी एवं कार्रवाही की चेतावनी।