Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
फूलमालाओं से स्वागत, झूमते हुए निकली रैली, की घोषणा, गए घरों में, शामिल हुए बड़ी संख्या में समर्थक।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2023। आज मोमासर में विधायक गिरधारीलाल महिया को घोड़ी पर बिठाकर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए नाचते झूमते हुए रैली निकाली गई। विधायक ने सभी का आभार जताते हुए अपने संबोधन में कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र आजादी के बाद पहली बार विकास के पथ पर रफ्तार पकड़ रहा है। महिया ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मैं पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता विकास के लिए सजग हो गई है। यहां ग्रामीणों की मांग पर महिया ने मोमासर से धीरदेसर सड़क निर्माण का शीघ्र प्रयास करने का आश्वासन दिया। बता देवें मोमासर में राजकीय महाविद्यालय व अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने विधायक का नागरिक अभिनंदन किया। सभा में विधायक को साफा बंधवाया गया।
ये रहें शामिल, हुआ सम्मान, जताया विधायक का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान दानाराम भामू की अगुवाई में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के भी सम्मान किया गया। सभा में उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैन, एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, माकपा नेता नौरंग वर्मा, पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, कल्याणसर पुराना सरपंच प्रतिनिधि ताजुराम नायक, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, कुंतासर सरपंच ऊंकार राम नायक, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, क्रय विक्रय सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन मोहननाथ सिद्ध, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तर्ड, ग्राम सेवा सहकारी समिति कितासर के अध्यक्ष प्रताप सिंह, धर्माराम कुकणा, मुकेश सिद्ध, एसएफआई तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा, महासचिव गोपी पूनियां, शहर माकपा नेता पेमाराम नायक, भंवर प्रजापत, श्रवण भामू, रूपाराम जाखड़, हरिराम बेरा, पूनाराम खिलेरी, किशनाराम बेरा, बजरंग भामू, मनीर लखारा, प्रहलाद भामू, याकूब लखारा, महावीर शर्मा, केशराराम गोदारा, मगाराम मेगवाल, पूर्व प्रधान दुलाराम मेगवाल, बीरबल पूनिया, केशराराम मेघवाल, कॉमरेड श्रवण संचेती, बजरंग डबास, ओमप्रकाश, सुमेराराम कुमार, लूणाराम, जैसाराम नायक, राकेश भामू, प्रेमसर संखोलिया, दारासिंह राजपुरोहित, भंवरलाल पांडर, मांगीलाल पांडर, पन्नाराम सीवल, नथाराम बावरी, श्रवण नाई सहित मोमासर व आसपास के गांवों के ग्रामीण व युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभा का संचालन राज सर ने किया।
मिले दिव्यांग कलाकार से, की अनेक घरों में रामाश्यामा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग कलाकार बजरंग सुथार से मिलने विधायक उनके घर गए। बजरंग ने अपनी बनाई हुई भागीरथी पेंटिंग विधायक को तोहफे में दी व आभार जताया। इस दौरान महिया अनेक ग्रामीणों के घर गए व रामाश्यामा करते हुए कुशलक्षेम पूछी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्यांग चित्रकार बजरंग सुथार से मिलने उसके घर पहुंचें विधायक महिया, स्वीकारा अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में सरकारी कालेज, इंग्लिश स्कूल की सौगातें बजट में दिलवाने पर हुए नागरिक अभिनंदन में बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभिनंदन सभा में जताया ग्रामीणों का आभार, सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का किया वायदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के ग्रामीणों ने नाचते गाते निकाला विधायक महिया का अभिनंदन जूलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बैठाया घोड़ी पर, जताया सम्मान, आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभिनंदन सभा में बड़ी संख्या में शामिल रहे ग्रामीण।