Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2023। आज सुबह पहली खबर धोलिया रोड पर सड़क दुर्घटना की आई है। आडसर बास निवासी चंदू चुनगर के तीन बेटे 35 वर्षीय बाबूलाल, 28 वर्षीय सिराजु व 24 वर्षीय अब्दुल चुनगर निर्माण कार्य पर पर जाने के लिए रवाना हुए। तीनो एक मोटरसाइकिल पर सवार थे व धोलिया रोड पर धोलिया की ओर से आ रही एक जीप से आमने सामने की टक्कर हुई। तीनो युवक घायल हो गए है व इनके हाथ पैर में कई चोटें आई है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टर दिनेश परिहार ने इमरजेंसी ट्रीटमेंट कर तीनो को बीकानेर रेफर कर दिया है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस मामले की जांच कर रही है।